Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2019

थार मरुस्थल के प्रमुख पेड़-पौधे

थार मरुस्थल के प्रमुख पेड़-पौधे राजस्थान की संस्कृति में पेड़-पौधों का प्राचीन काल से ही महत्व रहा है। यहां पर पाए जाने वाले पेड़ पौधों का धार्मिक दृष्टि से महत्व होने के कारण इनका संरक्षण भी अच्छी तरह से होता है। यहां पाई जाने वाली कुछ वनस्पतिया औषधिय दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। यहां के परंपरागत पेड़ जैसे खेजड़ी, बोरड़ी, बबूल, जाल, कुमटिया, रोहिड़ा तथा कैर आदि के बीजों के प्राकृतिक प्रसार से यह खेतों में स्वत ही उग जाती हैं। जिसका खेती करते समय किसान संरक्षण करके इनको बड़ा करते हैं। इन पेड़ पौधों के मुख्य लाभ- 1. इनकी इमारती काष्ठ से उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर बनते हैं। 2. औषधि रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण इन से दवाइयां भी बनती है। 3. इनके पतियों के नीचे गिरने से जमीन की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। 4. इनके फलों से देशी स्वादिष्ट सब्जियां बनती है। 5. यह पेड़ थार के मरुस्थल को गर्म लू से बचाते हैं। 6. अकाल की स्थिति में इनकी की पत्तियों को पशुओं को चारा के रूप में खिलाते हैं। 7. यह मृदा अपरदन को रोकते हैं। थार मरुस्थल के मुख्य पेड़- 1.खेजड़ी- य...